ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

कराटे चैंपियन पत्नी ने पति को पीटकर किया अधमरा, झगड़े के बाद तोड़ी टांग, पहले भी फोड़ चुकी है सिर

NOIDA: कराटे चैंपियन लड़की से शादी करना एक लड़के को भारी पड़ गया. पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान कराटे चैंपिंयन पत्नी ने अपने पति पर भी कराटे का जोर आजमा लिया और पति को पीट-प

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

NOIDA: कराटे चैंपियन लड़की से शादी करना एक लड़के को भारी पड़ गया. पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान कराटे चैंपिंयन पत्नी ने अपने पति पर भी कराटे का जोर आजमा लिया और पति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. दोनों के बीच झगड़ा होने के बाद पत्नी ने पति की बुरी तरह से पिटाई करके टांग ही तोड़ दी. 


ये पूरा मामला दिल्ली से सटे नोएडा की है. पत्नी की पिटाई से बुरी तरह घायल दीपक व्हील चेयर पर बैठकर अस्पताल पहुंचा. अपना दर्द बयां करते हुए दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी से उसकी मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी. चैटिंग के जरिये दोनों में प्यार हुआ और फिर मई 2019 वो शादी के बंधन में बंध गये. 


शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता था. कराटे चैंपियन दीपक की पत्नी अक्सर उसे पीटा करती थी. अपने जूडो-कराटे के हुनर का इस्तेमाल वो अपने पति पर ही करती थी. इससे पहले भी वो अपने पति को कई बार मारकर जख्मी कर चुकी है. जिससे उसके सिर में फ्रैक्चर भी हुआ था. शन‍िवार को दोनों के बीच हुए झगड़े के बाद उसने पत‍ि की टांग तोड़ दी. जिसके बाद जख्मी पत‍ि व्हील चेयर पर हॉस्प‍िटल पहुंचा और वहां पुल‍िस को बुलाकर अपनी बीवी से बचाने की गुहार लगाई. पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है.


टैग्स