ब्रेकिंग
शराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतराशराब माफिया से सांठगांठ और अवैध वसूली के आरोपी थानेदार पर गिरी गाज, IG के निर्देश पर SSP ने की कार्रवाईट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौतBihar Politics : रिजर्वेशन पर आमने-सामने दो बड़े दलित नेता! चिराग के बयान के बाद संतोष मांझी की हुंकार—आरक्षण की समीक्षा का अर्थ खत्म करना नहींनेपाल में बाढ़ से तबाही: भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, पीएम बालेन साह ने जताया आभारBihar News : नेपाल की आपदा के बाद बिहार में हालात सामान्य, सीएम सम्राट बोले- धीरे-धीरे कम हो रहा खतरा

ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, हादसे में पायलट और को-पायलट की दर्दनाक मौत

कानपुर में गुरुवार को गंगा बैराज के पास एक ट्विन-इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में जा गिरा। हादसे में पायलट सचिन भाटिया और को-पायलट अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर जांच और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

Aircraft Crash
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में एक ट्विन-इंजन ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में जा गिरा। हादसे में विमान में सवार पायलट और को-पायलट की मौत हो गई।



जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना करीब 11:50 बजे हुई। चार सीटर ट्रेनिंग विमान के खेत में गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



मृतकों की पहचान पायलट सचिन भाटिया और को-पायलट अभिषेक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पायलट सचिन भाटिया गुजरात के रहने वाले थे, जबकि को-पायलट अभिषेक कर्नाटक के रहने वाले थे।



घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे के कारणों का अभी तत्काल पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के बाद पुलिस और संबंधित टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता