ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

कानपुर का अनोखा लंगर, खाने की जगह मिल रहा ऑक्सीजन

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लोगों के समक्ष ऑक्सीजन की समस्या खड़ी हो गयी है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई लोगों की ज

कानपुर का अनोखा लंगर, खाने की जगह मिल रहा ऑक्सीजन
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। बढ़ते कोरोना मामलों के बीच लोगों के समक्ष ऑक्सीजन की समस्या खड़ी हो गयी है। ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई लोगों की जाने भी चली गयी है। ऐसे हालात को देखते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखे लंगर की शुरुआत की गयी। गुरु सिंह सभा और समूह सिक्ख संगत की तरफ से इन दिनों ऑक्सीजन लंगर लगाया गया है। जहां किसी भी जरूरतमंद मरीज को डॉक्टर की देखरेख में ऑक्सीजन दी जा रही है। पहले इनके द्वारा लंगर लगाकर लोगों को खाना खिलाया जाता था लेकिन आज आपदा की इस घड़ी में ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं। ऑक्सीजन लंगर मरीजों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है।


कानपुर का अनोखा लंगर, खाने की जगह मिल रहा ऑक्सीजन


उत्तर प्रदेश के कानपुर में बढ़ते कोरोना केसेज के बाद अस्पताल में मरीजों को ना तो बेड नसीब हो रहा है ना ही ऑक्सीजन। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीज और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ऑक्सीजन लंगर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कानपुर का अनोखा लंगर इन दिनों लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रहा है। गुमटी गुरुद्वारे की तरफ से ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत की गई। लंगर की तरफ से वैसे मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा दी जा रही है जिन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है। कई जरूरतमंद ऑक्सीजन लंगर में आकर ऑक्सीजन लगा रहे हैं। इस अनोखे लंगर की चर्चा पूरे कानपुर में हो रही है।