ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

ग्रेटा टूलकिट कांड : कन्हैया ने गिनवाई दिशा रवि की गलती, बोले.. दंगाइयों का समर्थन करतीं तो सीएम या पीएम बन जातीं

DESK : किसान आंदोलन और ग्रेटा टूलकिट कांड को लेकर अब सियासत तेज होती जा रही है। एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार ने

ग्रेटा टूलकिट कांड : कन्हैया ने गिनवाई दिशा रवि की गलती, बोले.. दंगाइयों का समर्थन करतीं तो सीएम या पीएम बन जातीं
Anamika
2 मिनट

DESK : किसान आंदोलन और ग्रेटा टूलकिट कांड को लेकर अब सियासत तेज होती जा रही है। एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार ने तंज कसा है। कन्हैया कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिशा रवि ने किसानों का समर्थन कर गलती कर दी, दंगाइयों का समर्थन करती तो शायद मंत्री, मुख्यमंत्री या क्या पता प्रधानमंत्री ही बन जाती।

किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर ट्रेंडिंग का आरोप झेल रही दिशा रवि फिलहाल बेंगलुरु से अरेस्ट होने के बाद दिल्ली पुलिस की रिमांड में है. टूल किट कांड को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल रोज नए खुलासे कर रही है और इस पर सियासत भी अब खूब हो रही है.

टूल किट कांड में लगातार दिशा रवि और उसके सहयोगियों के नाम का खुलासा दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की तरफ से किया जा रहा है. उधर इस मामले में शांतनु मुलक को ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिल गई है इसके अलावा पुनीत और फ्रेडरिक भी पुलिस की रडार पर हैं. इस मामले में धालीवाल और उनकी सहयोगी अनीता लाल भी पुलिस की धार पर हैं. दिशा रवि रवि के बाद अब निकिता जैकब की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस आगे कदम बढ़ा सकती है.

बता दें कि कन्हैया कुमार पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आए जब उनकी मुलाकात जेडीयू के नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से हुई थी. 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ने और बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह से मुंह की खाने के बाद कन्हैया बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहे, लेकिन अब दिशा रवि की गिरफ्तारी और टूलकिट कांड को लेकर कन्हैया फिर से एक्टिव होते दिख रहे हैं.