ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मां को घर में बंद कर बीवी संग मौज-मस्ती करने निकल गया बेटा, भूख से तड़पती बुजुर्ग ने मिर्ची खाकर मिटाई भूख

ALIGARH: जन्म देने वाली एक मां को उसके अपने ही खून ने घर में बंद कर मरने के लिए छोड़ दिया. बुढ़ापे में मां का सहारे बनने के बजाये कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के मुंह में डा

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

ALIGARH: जन्म देने वाली एक मां को उसके अपने ही खून ने घर में बंद कर मरने के लिए छोड़ दिया. बुढ़ापे में मां का सहारे बनने के बजाये कलयुगी बेटे ने अपनी मां को मौत के मुंह में डालकर खुद बीवी के साथ मौज-मस्ती करने निकल गया. हैरान कर देने वाली ये ख़बर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है.


कोतवाली इलाके के मोहल्ला शेर खान में रहने वाले एक कलयुगी बेटे के अपनी 90 साल की बुजुर्ग मां को घर में बंद कर दिया और खुद घूमने निकल गया. 10 दिन बाद बुजुर्ग की बेटी को डरावना सपना आया तब वो घबराई हुई मां को देखने पहुंची. घर पहुंचते ही उसके होश उड़ गये. बेटे ने मां को घर में बंद करके खुद घूमने गया था. बेटी ने पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़कर बुजुर्ग मां को बाहर निकाला. 


90 साल की बुजुर्ग असगरी अपने बेटे जलालुद्दीन के साथ रह रही थीं. जलालुद्दीन अपनी बुजुर्ग मां को घर में बंदकर अपने बीवी-बच्चों के साथ घूमने निकल गया. बुजुर्ग मां 10 दिन तक घर में ऐसे ही भूखी-प्यासी पड़ी रही. इस दौरान भूख मिटाने के लिए बुजुर्ग महिला मिर्च खा रही थी. ताला तोड़वाकर बेटी ने जब ये नजारा देखा तब वो फफक-फफक कर रोने लगी. इस घटना के बाद बुजुर्ग की बेटी पुलिस थाने पहुंची और जलालुद्दीन, उसकी पत्नी अतिका अंजुम और उसकी बेटियों सायमा और सना जमाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है.