ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

JNU बवाल मामला: शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा, ABVP-लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने नकाब पहनकर की थी हिंसा

DELHI: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की जांच में खुलाासा हुआ है कि ABVP और लेफ

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस की जांच में खुलाासा हुआ है कि ABVP और लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने जेएनयू में हिंसा फैलाई थी. नकाब पहनकर जिन लोगों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में हिंसा की थी उसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट के कार्यकर्ता ही शामिल थे. सूत्रों के मुताबिक एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ही अपना चेहरा ढक कर हिंसा की थी. इस दौरान बाहरी लोगों को भी बुलाया गया, जिन्हें पुलिस ने पहचान लिया है. 


सूत्रों के मुताबिक क्राइम ब्रांच की तरफ से की जा रही जांच में व्हाट्सएप चैट को भी खंगाला जा रहा है. सूत्रों के अनुसार कुछ व्हाट्सएप चैट की भी पुष्टि हो गई है. इसी चैट के आधार पर लोगों की तलाश की जा रही है. आपको बता दें कि व्हाट्सएप चैट के जरिए ही लोगों को कैंपस में इकट्ठा किया गया, जिसके बाद भीड़ इकट्ठा हुई. आपको बता दें कि नकाबपोशों ने जेएनयू यूनिवर्सिटी कैंपस में तबाही मचाई थी, जिसमें 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे.


दरअसल रविवार को जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में दर्जनों नकाबपोशों ने यूनिवर्सिटी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी. इस दौरान छात्रों के साथ शिक्षकों पर भी हमला किया गया था. जिसमें 30 से अधिक छात्र और टीचर्स घायल भी हो गए थे. पुलिस की ओर से इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. वहीं इस केस को क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है, जिसके अंतर्गत एक टीम का गठन किया गया है. वहीं जेएनयू में हुई हिंसा के बाद से पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है.


JNU बवाल मामला: शुरुआती जांच में बड़ा खुलासा, ABVP-ले… | FirstBihar