ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

जीत के जोश में खोया होश, बार बालाओं के साथ खूब हुआ 'तमंचे पर डिस्को'

DHAULPUR: राजस्थान के धौलपुर में सरपंच चुनाव के जश्न में कानून की धज्जियां उड़ाई गई हैं. राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के पहले चरण में सरपंच पर जीत के बाद जश्न की तस्वीरें

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DHAULPUR: राजस्थान के धौलपुर में सरपंच चुनाव के जश्न में कानून की धज्जियां उड़ाई गई हैं. राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव के पहले चरण में सरपंच पर जीत के बाद जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.


17 जनवरी को हुए पहले चरण के पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होते ही जश्न शुरू हुआ था. जश्न के दौरान एक गाड़ी पर बार बाला डांस कर रही है और एक युवक तमंचे से हवाई फायरिंग कर रहा है. गाड़ी के ऊपर बार बाला के साथ डांस कर रहा युवक अवैध तमंचा न‍िकाल कर आसमान में फायर‍िंग भी कर रहा है. ये पूरी घटना राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा इलाके की है.


गाड़ी के ऊपर बार बाला डांस कुछ लड़कों के साथ डांस कर रही है. डांस के दौरान बार बाला पर नोटों की बरसात भी हो रही है. डांस के दौरान ही एक युवक अवैध देसी कट्टे से एक के बाद एक कई बार फायरिंग कर रहा है. फायरिंग करने वाले युवक का नाम भूरा तोमर है. पंचायत चुनाव में अपने सरपंच पद के प्रत्याशी को जीत मिलने के बाद युवक जश्न मनाते हुए जोश में होश खो रहा है. सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके अवैध हथियार बरामद कर लिया है.


टैग्स