ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Javed Akhtar: "मुझे दोनों तरफ से गालियां पड़ती है, पाकिस्तान जाने से बढ़िया नरक चला जाऊंगा", जावेद अख्तर का बड़ा बयान

Javed Akhtar: “पाकिस्तान या नरक? मैं नरक जाऊंगा!” नरकतला स्वर्ग लॉन्च पर जावेद अख्तर ने निकाली मन की भड़ास। कहा "मुझे दोनों तरफ से गालियां पड़ती हैं।"

Javed Akhtar
जावेद अख्तर
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Javed Akhtar: 17 मई 2025 को मुंबई में संजय राउत की किताब 'नरकतला स्वर्ग' के लॉन्च पर मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने काफी कुछ कहा है। उन्होंने कहा, “मुझे दोनों तरफ से गालियां मिलती हैं। कुछ लोग कहते हैं तुम काफिर हो, नरक जाओ। कुछ कहते हैं तुम जिहादी हो, पाकिस्तान जाओ। अगर मुझे नरक या पाकिस्तान चुनना हो, तो मैं नरक जाऊंगा।” यह बात हल्के हास्य में कही गई, लेकिन इसका मतलब बड़ा गहरा था।


इस कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे और शरद पवार जैसे बड़े नेता मौजूद थे। इस दौरान जावेद अख्तर ने मुंबई को धन्यवाद देते हुए कहा, “मैं 19 साल की उम्र में मुंबई आया। यह शहर ही मेरी पहचान है।” इसके अलावा जावेद अख्तर ने पाकिस्तान के कश्मीर दावों को “झूठ” बताया है। उन्होंने कहा, “आजादी के बाद जब पाकिस्तान ने कश्मीर पर हमला किया, तो कश्मीरियों ने उनका डटकर मुकाबला किया था।” 


बताते चलें कि यह बयान तब आया है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद 7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। जावेद अख्तर को कई बार कट्टरपंथ के खिलाफ बोलते देखा गया है।


फिर चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम हो। इस वजह से वह अक्सर विवादों में भी रहते हैं, लेकिन अपनी बात से इसके बावजूद कभी पीछे नहीं हटते। उनके इस हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है। कुछ लोगों ने उनकी हिम्मत की तारीफ की, तो कुछ ने इसे विवादास्पद करार दे दिया।