ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

जनधन अकाउंट में डाले जा रहे हैं 500-500 रुपये, जानें कब आएगा आपका पैसा

DESK : कोरोना संकट के बीच सरकार केन्द्र सरकार महिलाओं के जनधन अकाउंट में पैसे डाल रही है। अप्रैल और मई का पैसा उनके अकाउंट में डाला जा चुका है अब बारी तीसरी और आखिरी किस्त की

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के बीच सरकार केन्द्र सरकार महिलाओं के जनधन अकाउंट में पैसे डाल रही है। अप्रैल और मई का पैसा उनके अकाउंट में डाला जा चुका है अब बारी तीसरी और आखिरी किस्त की है जिसे सरकार अकाउंट में डाल  रही है। सभी को 10 जून तक पैसे भेज दिए जाएंगे। सरकार हरेक किस्त में जनधन अकाउंट में 500-500 रुपये डाल रही है। 


आइये अब आपको बताते हैं कि पैसे किस तरह से सरकार अकाउंट में डाल रही है। किन्हें पैसा पहले मिलेगा और किसे 10 जून तक। नियमों के मुताबिक जिन महिला जनधन खाताधारकों के अकाउंट नंबर का आखिरी नंबर 0 या 1 है, उनके खाते में पैसा 5 जून को पहुंच गया होगा। जिनके अकाउंट नंबर के आखिरी में 2 या 3 है, उनके खाते में 6 जून को पैसे डाले गए। 


वहीं जिन लाभार्थियों के जनधन खाता नंबर के आखिर में 4 या 5 है, उनके खाते में 8 जून को पैसे पहुंच जाएंगे। जबकि जिनके अकाउंट के आखिरी नंबर 6 या 7 है, वे 9 जून को बैंक से पैसे निकाल सकते हैं। आखिरी में 10 जून को उन महिलाओं के जनधन खाते में पैसे डाले जाएंगे, जिनके अकाउंट नंबर के आखिर में 8 या 9 है।