ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

जामिया हिंसा मामला: यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों को समन जारी, क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ

DELHI: दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के पास हिंसा मामले में यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों को समन जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जामिया यूनिवर्सिटी के ती

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के पास हिंसा मामले में यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों को समन जारी किया गया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जामिया यूनिवर्सिटी के तीन स्टूडेंट्स को समन जारी करते हुए पूछताछ की है.


दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ऑफिस में तीनों छात्रों को बुलाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. तीनों छात्रों पर यूनिवर्सिटी में हिंसा फैलाने का आरोप है. तीनों पर ये आरोप है कि 15 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने में ये शामिल थे.


आपको बता दें कि नागरिकता कानून के विरोध में 15 दिसंबर को दिल्ली के जामिया यूनिवर्सिटी के पास हिंसा हुई थी. जिसमें कई बसें और बाइकें फूंक दी गई थी. प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. पुलिसकर्मियों ने अराजक तत्वों के जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में घुसे होने के संदेह पर कैंपस से सभी छात्रों को बाहर निकाल दिया था.