ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

दिवाली पर लॉन्च हुई शुद्ध सोने से बनी मिठाई ‘स्वर्ण प्रसादम’, कीमत ₹1.11 लाख प्रति किलो

जयपुर की मशहूर स्वीट शॉप ने दिवाली पर ‘स्वर्ण प्रसादम’ नाम की अनोखी मिठाई लॉन्च की है। 24 कैरेट सोने की भस्म से बनी इस मिठाई की कीमत ₹1.11 लाख प्रति किलो रखी गई है।

JAIPUR
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दीपावली के अवसर पर देशभर में मिठाइयों की नई-नई वैरायटी बाजार में आ रही हैं। इसी कड़ी में जयपुर की एक मशहूर मिठाई दुकान ने ‘स्वर्ण प्रसादम’ नाम की एक अनोखी मिठाई लॉन्च की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इसकी कीमत ₹1,11,000 प्रति किलो रखी गई है, जिससे यह भारत की सबसे महंगी मिठाई बन गई है।


दुकान की मालिक अंजलि जैन ने बताया कि स्वर्ण प्रसादम को 24 कैरेट खाने योग्य सोने की भस्म से तैयार किया गया है। इसका बेस चिलगोजे से बनाया गया है — जो एक प्रीमियम और महंगा ड्राईफ्रूट है। इसके ऊपर जैन मंदिर से लाए गए खास गोल्डन वर्क, केसर की परत और पाइन नट्स के टुकड़े लगाए गए हैं। इन खास मिश्रणों की वजह से इस मिठाई की कीमत इतनी अधिक है।


मिठाई को इस तरह पैक किया गया है जैसे किसी सोने के गहने को सजाया जाता है। प्रीमियम ग्राहकों को ध्यान में रखकर इसकी पैकेजिंग भी बेहद खास रखी गई है। अंजलि जैन ने कहा कि यह मिठाई स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है। यह दिवाली को और भी शाही और यादगार बना देगी।


प्रसादम के अलावा दुकान पर स्वर्ण भस्म वाली मिठाइयों की एक खास रेंज भी पेश की गई है जो इस प्रकार है..

स्वर्ण भस्म मिठाई: ₹1,950 प्रति पीस

24 कैरेट सोने से बनी काजू कतली: ₹35,000 प्रति किलो

स्वर्ण रसमलाई: ₹400 प्रति पीस



टैग्स