ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए डोनेशन मांग रहा युवक, ‘HELP ME’ पोस्टर और UPI स्कैनर वायरल

कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन अब ये डिजिटल, स्कैनेबल और सोशल मीडिया फ्रेंडली भी हो गया है। क्योंकि जयपुर में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए डोनेशन मांग रहा है, पोस्टर पर HELP ME और UPI स्कैनर चिपकाकर प्यार का क्राउड फंडिंग कर रहा है।

RAJASTHAN NEWS
एक ‘प्रेमवीर’ ऐसा भी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए डोनेशन मांग रहा है। पूरे इलाके में इलेक्ट्रिक पोल के साथ-साथ कई जगहों पर युवक ने हेल्प मी और यूपीआई स्कैनर का पोस्टर साट दिया है। जिस पर लिखा है कि "HELP ME! गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जाना है, डोनेशन दें!"


पोस्टर सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ छापा गया है। नीचे बाकायदा UPI स्कैन कोड भी चिपका हुआ है, ताकि जो मदद करना चाहे वो सीधा स्कैन कर सके। इस ‘इनोवेटिव लव अपील’ को देख लोग हँसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस पोस्टर को लगाने का काम जयपुर के राहुल प्रजापत ने किया है। जिसने शहर के कई महत्वपू्र्ण जगहों वर्ल्ड ट्रेड पार्क, गौरव टावर, और पत्रिका गेट जैसे पॉपुलर इलाकों में पोस्टर चिपकाए हैं। 


राहुल के इस क्राउड फंडिंग स्टंट को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कोई इसे 'इंडियन रोमियो 2.0' कह रहा है, तो कोई इसे 'लव स्टार्टअप' मान रहा है। कई यूज़र्स इसे ईमानदार फंडिंग अपील बता रहे हैं, क्योंकि राहुल साफ कह रहा है उसे प्यार के लिए पैसे चाहिए, ना कि किसी बीमारी या मजबूरी के नाम पर। अब तक इस हरकत को लेकर न तो पुलिस में कोई शिकायत दर्ज हुई है और न ही कोई कानूनी कार्रवाई। लेकिन यह मामला इस बात का उदाहरण जरूर बन गया है कि प्यार अब सिर्फ दिल से नहीं, UPI से भी चलता है।

टैग्स