ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

ISRO ने जारी की महाकुंभ की अद्भुत तस्वीरें, स्पेस से कुछ ऐसा दिखता है नजारा

Maha Kumbh Mela 2025 Satellite Images: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने महाकुंभ 2025 की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में अंतरिक्ष से महाकुंभ का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।

 Maha Kumbh Mela 2025 Satellite Images
ISRO ने जारी की महाकुंभ की तस्वीरें
© ISRO
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Maha Kumbh Mela 2025 Satellite Images: संगम नगरी प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन- महाकुंभ 2025 चल रहा है। अब तक संगम में 7 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इतने बड़े जनसैलाब की भीड़ अंतरिक्ष से देखी जा सकती है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने महाकुंभ 2025 की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। संगम की तस्वीरें ISRO के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC), हैदराबाद ने सैटेलाइट से ली हैं। इन तस्वीरों में महाकुंभ की भव्यता देखते बनती है।


सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में त्रिवेणी संगम के पास मेले में बनाए गए विशाल बुनियादी ढांचे को दिखाया गया है। ये तस्वीरें EOS-04 (RISAT-1A) C बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट द्वारा ली गई हैं। अंतरिक्ष से इसरो की तस्वीरें दिखाती हैं कि महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और विशाल मेला लगा है।


इसरो ने एक बयान में कहा है कि ईओएस-04 (आरआईसैट-1ए) सी बैंड माइक्रोवेव सैटेलाइट की टाइम सीरीज तस्वीरें (15 सितंबर 2023 और 29 दिसंबर 2024) महाकुंभ मेला 2025 के लिए स्थापित की जाने वाली टेंट सिटी (संरचनाओं और सड़कों का लेआउट) के विवरण के साथ-साथ पीपा पुलों और सहायक बुनियादी ढांचे के नेटवर्क पर अनूठी जानकारी प्रदान करती हैं। ISRO ने महाकुंभ नगर में टेंट सिटी के पहले और बाद की उपग्रह तस्वीरें जारी की हैं, जो महाकुंभ की भव्यता दिखाती हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता