ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: घर में सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की घर में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि हत्या जमीन विवाद के कारण की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और SIT गठित की गई है।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहा मिश्र गांव में सोमवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्ध व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीनी विवाद को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।


मृतक की पहचान गांव के ही निवासी, 75 वर्षीय परमेश्वर चौधरी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, हत्या का कारण जमीनी विवाद यानी बाउंड्री को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना के तुरंत बाद भोरे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 


इस हत्या से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, सोमवार देर रात खजुराहा मिश्र गांव में सोए हुए 75 वर्षीय वृद्ध परमेश्वर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला जमीन और बाउंड्री विवाद का प्रतीत हो रहा है। 


मामले को गंभीरता से लेते हुए एक एसआईटी का गठन किया गया है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस प्रशासन की मानें तो जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खजुराहा मिश्र गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और मृतक परिवार को न्याय दिलाया जाए।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता