ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

BHOJPUR: बड़हरा से तीसरा तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, अजय सिंह की पहल से 5000 यात्रियों के संकल्प की ओर बढ़ा एक और कदम

बड़हरा विधानसभा से तीर्थयात्रा पहल के अंतर्गत अजय सिंह ने गिधा और कयामनगर से तीसरे जत्थे को रवाना किया। 5000 यात्रियों के संकल्प की दिशा में यह एक और सफल कदम है। इस पहल से सामाजिक और धार्मिक समरसता को बल मिल रहा है।

Bihar
संकल्प की तीसरी कड़ी
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR: बड़हरा विधानसभा क्षेत्र से 5000 तीर्थयात्रियों को पवित्र स्थलों की यात्रा पर भेजने के संकल्प को लेकर अजय सिंह द्वारा शुरू की गई “तीर्थ यात्रा पहल” लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज तीसरे जत्थे को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना किया गया। 


गिधा मध्य विद्यालय से गिधा और कयामनगर के कुल 110 श्रद्धालु, दो बसों में सवार होकर तीर्थ यात्रा के लिए निकले। यात्रियों को विदा करने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। अजय सिंह की यह पहल न केवल धार्मिक भावनाओं को सशक्त कर रही है, बल्कि बड़हरा की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को भी नई दिशा दे रही है। तीसरे जत्थे के सफल प्रस्थान के साथ ही यह अभियान अपने 5000 तीर्थयात्रियों के लक्ष्य की ओर एक और ठोस कदम बढ़ा चुका है, जो लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ रहा है।

टैग्स