ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं बलात्कारी

MUMBAI: अपनी बातों को बेबाक तरीके से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का गुस्सा एक बार फिर से फूटा है. कंगना इस बार किसी फिल्मी हस्ती पर नहीं बल्कि वरिष्ठ वकील इंदिरा जयस

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: अपनी बातों को बेबाक तरीके से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का गुस्सा एक बार फिर से फूटा है. कंगना इस बार किसी फिल्मी हस्ती पर नहीं बल्कि वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं हैं. वकील इंदिरा जयसिंह के एक बयान पर कंगना ने जमकर गुस्सा निकाला है. उन्होंने कहा कि इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं.


आपको बता दें कि सीनियर एडवोकेट इंदिरा जयसिंह ने हाल ही में निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए. इंदिरा जयसिंह के इसी बयान पर कंगना का गुस्सा फूटा है. कंगना ने कहा है कि ऐसी औरतों के कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं. कंगना ने कहा कि ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए.


इससे पहले इंदिया जयसिंह की इस मांग पर निर्भया की मां का भी बयान सामने आया था. निर्भया की मां आशा देवी ने कहा था कि इंदिरा जयसिंह को इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई. उन्होंने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं, लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा. आज वो दोषियों के हक में बोल रही हैं. गुस्साई आशा देवी ने कहा था कि ऐसे लोग बलात्कारियों को सपोर्ट कर अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं, इसलिए पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलता है.