ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

संकट के बीच राहत : करीब 2.48 लाख मरीजों ने कोरोना को हराया, नए मरीजों की संख्या में भी गिरावट

DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. हर दिन कोरोना के मामले 3 लाख के पार जा रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केसों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. इसी बीच ल

संकट के बीच राहत : करीब 2.48 लाख मरीजों ने कोरोना को हराया, नए मरीजों की संख्या में भी गिरावट
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तबाही मचा रखी है. हर दिन कोरोना के मामले 3 लाख के पार जा रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केसों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. इसी बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को देश में कोरोना के मामलों में कुछ हदतक तक कमी आई है. बीते 24 घंटे में देश में 3.23 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जो पिछले कुछ दिनों में कम आंकड़ा है. वहीं, रिकॉर्ड 2.48 लाख मरीज ठीक भी हुए. संक्रमण को मात देने वालों का यह आंकड़ा अब तक सबसे ज्यादा है. 


इसी के साथ ही बीते दिन एक्टिव केस में सिर्फ 67,660 की बढ़त दर्ज की गई. यह पिछले 14 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 12 अप्रैल को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 63,065 की वृद्धि हुई थी. हालांकि अभी भी कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की संख्या में कमी नहीं आई है. बीते 24 घंटे में 2771 लोगों की मौत हुई है. जाहिर है कि कम मरीज मिलने और ज्यादा मरीज ठीक होने के आंकड़े के अलावा मौत की रफ़्तार धीमी होने का नाम ही नहीं ले रही है. 


कोरोना के नए आंकड़ों में कमी का एक मुख्य कारण महाराष्ट्र और दिल्ली में कम आए केस हैं. दोनों ही जगह बीते दिन औसत की तुलना में कम केस सामने आए. महाराष्ट्र में बीते दिन 48 हजार के करीब केस आए, काफी दिनों के बाद यहां आंकड़ा 50 हजार से कम पहुंचा है. वहीं, दिल्ली में भी 20 हजार के करीब केस दर्ज किए गए, यहां भी हाल के दिनों में औसतन 25 हजार केस आ रहे थे.

टैग्स