ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

SIR के खिलाफ विपक्ष एकजुट: 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग तक इंडिया गठबंधन का मार्च

राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में SIR विवाद पर चर्चा हुई। फैसला लिया गया कि 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग तक विपक्षी दल मार्च निकालेंगे।

DELHI
विपक्षी दल निकालेंगे मार्च
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: आज गुरुवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की बैठक दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर हुई। इस बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर चर्चा हुई। एसआईआर के खिलाफ विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए यह फैसला लिया कि आगामी 11 अगस्त को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला जाएगा। जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम लोग शामिल होंगे। 


राहुल गांधी की इस मीटिंग के बारे में जानकारी देते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं और अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित किया था। करीब 24 दलों के नेता इस दौरान उपस्थित रहे। जिसमें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे,शरद पवार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।


लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आवास पर यह बैठक आयोजित की गई थी। भाकपा महासचिव डी राजा ने बताया कि 11 अगस्त को इंडिया ब्लॉक के सांसद संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे। विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से बुलाई गई इंडिया ब्लॉक के नेताओं की यह पहली बैठक थी। जिसमें शामिल इंडिया ब्लॉक के तमाम दलों के नेताओं के साथ राहुल गांधी ने बातचीत की। यह बैठक बहुत ही सार्थक रही।


उन्होंने आगे कहा कि SIR को लेकर चल रहे विवाद, चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता पंजीकरण के मामले में हो रही गड़बड़ियों पर चर्चा हुई। राहुल गांधी ने एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कर्नाटक और महाराष्ट्र के संदर्भ में कई उदाहरण दिए। कहा कि आज बिहार में जो हो रहा है, वह देश में कहीं भी हो सकता। इसलिए यह एक गंभीर मुद्दा है, जो हमारे देश के लोकतंत्र को चुनौती दे रहा है।