ब्रेकिंग
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT✦LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम: बारूदी सुरंग ब्लास्ट में 4 आतंकियों के उड़े परखच्चे, लश्कर कमांडर भी मारा गया✦Governor Appointment: छह राज्यों को मिले नए राज्यपाल, राष्ट्रपति भवन ने जारी की अधिसूचना✦प्रशांत किशोर ने शिक्षकों से की जाति से ऊपर उठकर वोट देने की अपील, अशफाक अहमद के समर्थन में मांगा वोट✦प्यार अंधा और बहरा दोनों होता है: ननदोई के प्यार में पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार✦मुजफ्फरपुर में CO महेंद्र शुक्ला की बढ़ेंगी मुश्किलें, रिमांड की तैयारी, जावेद हत्याकांड की जांच करेगी SIT

एयरफोर्स के ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, खेत में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

बरेली में भारतीय वायुसेना के ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ।

up news
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय वायुसेना के एक ALH ध्रुव हेलिकॉप्टर को सोमवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने के बाद खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह है कि किसी भी तरह के नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है। 


घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स की रेस्क्यू टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। हेलिकॉप्टर को नीचे आता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है, को चार महीने तक रोके जाने के बाद मई 2025 में फिर से उड़ान की अनुमति दी गई थी। 


यह रोक 5 जनवरी 2025 को भारतीय तटरक्षक बल के एक ALH के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगाई गई थी। हादसे के बाद इसकी तकनीकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए, जिसके चलते रक्षा मंत्रालय ने डिफेक्ट इन्वेस्टिगेशन कमेटी का गठन किया। HAL और सशस्त्र बलों ने मिलकर तकनीकी खामियों का विश्लेषण किया और कई सुरक्षा उपाय लागू किए।


ALH ध्रुव साल 2002 से भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा दे रहा एक मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर है, जिसे 1990 के दशक में विकसित किया गया था। यह परिवहन, रेस्क्यू, निगरानी और सामरिक मिशनों के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता