ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Online Traffic Challan: ऑनलाइन ट्रैफिक चालान चेक करना चाहते हैं, तो इस आसान तरीके को अपनाएं

Online Traffic Challan: आजकल ट्रैफिक नियमों को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है. अनजाने में आपकी छोटी से गलती से हजारों रुपए का चालान कट जाता है. अगर आप ऑनलाइन ट्रैफिक चालान चेक करना चाहते हैं, तो इन आसान तरीकों को अपनाएं.

Online Traffic Challan
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Online Traffic Challan: ड्राइविंग करते वक्त गलती से या अनजाने में कई बार लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर बैठते हैं, जिसके कारण ट्रैफिक चालान कट जाता है। चालान कटने के बाद, रजिस्टर मोबाइल नंबर पर चालान का मैसेज आता है लेकिन कई बार लोग इस मैसेज को मिस कर देते हैं और उन्हें इस बात का पता नहीं चलता कि उनका ट्रैफिक चालान कट चुका है। 


अगर आप भी घर बैठे यह पता लगाना चाहते हैं कि आपके वाहन का चालान कटा हुआ है या नहीं, तो यह बहुत ही आसान है। आप तीन तरीकों से जान सकते हैं कि आपका ट्रैफिक चालान कटा है या नहीं। चालान नंबर के जरिए, व्हीकल नंबर के जरिए और डीएल नंबर के जरिए आप चालान को चेक कर सकते हैं।


ऑनलाइन ट्रैफिक चालान चेक करने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाई पर जाने के बाद आपको ऊपर बताए गए तीनों तरीकों में से कोई एक तरीका चुनने का विकल्प मिलेगा। अपनी सुविधा के हिसाब से आप किसी भी एक तरीके से चालान का स्टेटस चेक कर सकते हैं।


एक बात जो ध्यान देने वाली है, वह यह है कि चालान का स्टेटस चेक करने के लिए आपको उसी रजिस्टर नंबर का इस्तेमाल करना होगा जो आरटीओ में रजिस्टर है। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब आप डिटेल्स भरकर सबमिट करेंगे, तो आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद ही आपको चालान का स्टेटस पता चलेगा।