ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

हिमाचल प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा: 25 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 25 यात्रियों को लेकर जा रही एचआरटीसी की बस खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायल यात्रियों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

HIMACHAL PRADESH
परिजनों में मचा कोहराम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश के मंडी से आ रही है, जहां HRTC की बस गहरे खाई में गिर गयी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। बस में 25 लोग सवार थे। हादसे में घायल लोगों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया जा रहा है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि एचआरटीसी की बस में 25 लोग सवार थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी। वही कई लोग घायल हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद सरकाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। 


मृतकों में 4 महिला और 3 पुरूष शामिल हैं। सभी हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बालवीर, 17वर्षीय अंतरिक्ष, 33 वर्षीय सुमन कुमार, 65 वर्षीया गीता देवी, 70 वर्षीया डोमा देवी, 60 वर्षीया कलासी देवी और बर्फी देवी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार वालों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 

टैग्स