ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को झटका, 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग नहीं होगी

DESK : बड़ी खबर वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ी आ रही है, जहां कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं की जाएगी। शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग को जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने खारि

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को झटका, 'शिवलिंग' की कार्बन डेटिंग नहीं होगी
First Bihar
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़ी आ रही है, जहां कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग नहीं की जाएगी। शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग को जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने खारिज कर दिया है। इस फैसले से हिंदू पक्ष के लोगों को कहीं न कहीं बड़ा झटका लगा है। 




कोर्ट के तरफ से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जहां कथित शिवलिंग पाया गया है, उसे सुरक्षित रखा जाए। अगर कार्बन डेटिंग के दौरान कथित शिवलिंग को कोई भी नुक्सान होता है तो यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना होगी। इससे लोगों की धार्मिक भावना भी आहत हो सकती है। 




आपको बता दें, जब इसपर कार्रवाई हुई थी तब कोर्ट में हिन्दू के साथ मुस्लिम पक्ष के लोगों को बुलाया गया था। हिंदू पक्ष की ओर से ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में चारों वादी महिलाएं और उनके वकील विष्णु शंकर जैन और हरिशंकर जैन कोर्ट में मौजूद थे। वहीं, सरकारी वकील महेंद्र प्रसाद पांडेय भी जिला जज के न्यायालय में पहुंचे थे। लेकिन अब जो कोर्ट ने फैसला सुनाया है उससे हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है।

टैग्स