ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Goa temple incident : गोवा के लइराई देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 की मौत; कई घायल

Goa temple incident : गोवा के प्रसिद्ध लइराई देवी मंदिर में भगदड़ से मचा हाहाकार, 7 लोगों की मौत और 40 से ज्यादा घायल।

लइराई देवी मंदिर, गोवा भगदड़, श्रीगांव जात्रा हादसा, गोवा मंदिर हादसा, प्रमोद सावंत, शिरगांव, चैत्र मास जात्रा, धार्मिक आयोजन हादसा  Goa temple stampede, Lairai Devi Temple, Shirgaon Jatra, Pramod Saw
भगदड़ से मचा हाहाकार, 7 लोगों की मौत
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Goa temple incident : गोवा के प्रसिद्ध श्रीगांव स्थित लइराई देवी मंदिर में शनिवार को 'शिरगांव जात्रा' के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। नॉर्थ गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने पुष्टि की कि भगदड़ का कारण भारी भीड़ और अव्यवस्थित प्रबंधन हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच जारी है।


पारंपरिक जात्रा बनी हादसे का कारण

हर साल की तरह इस बार भी चैत्र मास में शिरगांव जात्रा के आयोजन के लिए हजारों श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लइराई देवी मंदिर में यह जात्रा एक अद्भुत धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भक्त दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर देवी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं।


श्रीगांव का धार्मिक महत्व

श्रीगांव धार्मिक नियमों के लिए प्रसिद्ध है। यहां शराब, अंडा और पशु हत्या पूर्णतः वर्जित है। मान्यता है कि घोड़े तक इस गांव में प्रवेश नहीं करते। हर साल हजारों लोग देवी के दर्शन और जात्रा में भाग लेने के लिए यहां पहुंचते हैं।


सरकार की प्रतिक्रिया और जांच

मुख्यमंत्री ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष समिति गठित की है और घायलों के इलाज के लिए विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।