ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकी-सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

PULWAMA: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. सेना को इलाके में आतंकियों

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PULWAMA: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ. इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. सेना को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में ऑपरेशन चलाया गया.


सोमवार सुबह सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्पेशल टीम को वाची में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च ऑपरेशन के दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम रिहायशी इलाके में पहुंची आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. 


जिसके बाद आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ हुई. इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया. दो आतंकियों की पहचान आदिल शेख और वसीम वानी के रूप में हुई है, जबकि तीसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो सकी है. फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.