ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

गैंग्रीन से पीड़ित है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, नेपाल में फैला रखा है कारोबार

MUMBAI: मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे एजाज लकड़ावाला को मुंबई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस एजाज को अपने साथ ले गई. प

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: मोस्टवांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे एजाज लकड़ावाला को मुंबई पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस एजाज को अपने साथ ले गई. पुलिस कस्टडी में एजाज ने कई राज उगले हैं.


मुंबई पुलिस को दिये बयान में एजाज ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. एजाज लकड़ावाल ने बताया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग्रीन नाम की बीमारी से पीड़ित है. एजाज ने बताया कि दाऊद इब्राहिम गैंग्रीन नाम की घातक बीमारी का शिकार है जिसके कारण उसके पूरे शरीर में जहर फैल चुका है. आतंक और दहशत का वो नाम जिसने मुंबई को छलनी-छलनी कर दिया, वो शख्स अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. 


एजाज ने ये भी खुलासा करते हुए बताया कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने नेपाल में अपना कारोबार फैला रखा है. एजाज ने पुलिस के सामने ये कबूल किया है कि दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील ने नेपाल में पैसे लगाये हैं, और उनका कारोबार वहां फल-फूल रहा है. लकड़ावाला ने ये भी कबूल किया कि वो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मिल चुका है. फिलहाल मुंबई पुलिस एजाज लकड़ावाला से कई गुनाहों के राज खुलवाने में लगी है.