ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

जामिया के छात्रों को किसानों ने भगाया, किसान आंदोलन में पहुंचे थे शामिल होने

DESK: कृषि बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया विवि के 5 छात्र कृषि आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे. लेकिन

जामिया के छात्रों को किसानों ने भगाया, किसान आंदोलन में पहुंचे थे शामिल होने
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कृषि बिल के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है. इस आंदोलन में शामिल होने के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया विवि के 5 छात्र कृषि आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे. लेकिन किसानों ने सभी को भगा दिया. सभी छात्र गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे. 


डफली और पोस्टर भी लेकर पहुंचे थे

गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं. इन किसानों को अपना समर्थन देने के लिए छात्र पहुंचे हुए थे. आंदोलन स्थल पर जब छात्र पहुंचे तो किसानों ने पूछा कि कहां से आए और कौन है. उसके बाद छात्रों ने अपना परिचय दिया. साथ में कई पोस्टर और डफली भी लिए हुए थे. लेकिन किसानों ने छात्रों को भगा दिया और कहा कि कोई समर्थन की जरूरत नहीं है. यहां से भाग जाओ. 


किसानों को बदनामी का डर

जामिया के छात्र कई बार विवादों में रह चुके हैं. ऐसे में किसान नहीं चाहते थे कि उनकी कोई हरकतों से किसान आंदोलन पर सवाल उठे. ऐसी बदनामी से बचने के लिए किसानों ने छात्रों को भगा दिया. बता दें कि किसान आंदोलन को लेकर आईबी ने अपनी रिपोर्ट जारी की है. उसमें बताया गया है कि किसान आंदोलन में अतिवादी वामसंगठनों और खालिस्तानी संगठन घुसपैठ की कोशिश और समर्थन कर रहे हैं. कुछ संगठन एनआरसी का विरोध करने वाले भी किसान आंदोलन के बहाने हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे है. कई बीजेपी के नेता भी आंदोलन को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं. जिससे किसान गुस्से में हैं.