ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

शादी के दूसरे दिन प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, भाई बनकर दुल्हन को ले भागा

DESK: शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के साथ अपने ससुराल आ गई है, लेकिन अगले ही दिन उसका प्रेमी ससुराल पहुंच गया. ससुराल के लोगों को बताया कि वह दुल्हन का भाई है.

शादी के दूसरे दिन प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, भाई बनकर दुल्हन को ले भागा
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वह दूल्हे के साथ अपने ससुराल आ गई है, लेकिन अगले ही दिन उसका प्रेमी ससुराल पहुंच गया. ससुराल के लोगों को बताया कि वह दुल्हन का भाई है. उसके बाद वह रात में दुल्हन को लेकर फरार हो गया. यह मामला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की है.

पति ने दर्ज कराया केस

जब सुबह दुल्हन और उसका प्रेमी नहीं दिखा तो दूल्हे ने दुल्हन के घर कॉल किया और पहुंचने की जानकारी लेनी चाही, लेकिन उसका फोन की स्वीच ऑफ है. ससुराल में कॉल किया तो पता चला की यहां भी नहीं पहुंची है. जिसके बाद परेशान दूल्हा ने थाना में शिकायत दर्ज कराया और वह पुलिस से खोजने की गुहार लगाई.


दोनों तरफ से केस दर्ज

दूल्हे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का प्रेमी उसका भाई बनकर ससुराल पहुंचा. रात में किसी वक्त दुल्हन अपने प्रेमी सागर निवासी नगला तुरकिया के साथ नगदी और आभूषण लेकर फरार हो गई. इस मामले में दुल्हन की मां और पीड़ित पति ने थाने में अलग-अलग आवेदन दिया है. पीड़ित पति का आरोप है कि उसने घटना के दूसरे दिन ही  पुलिस को जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. शिकोहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिया है कि शीघ्र ही उसकी दुल्हन और उसके प्रेमी को बरामद कर लिया जाएगा.