ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

फिल्म अभिनेत्री शशिकला ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में शोक की लहर

DESK: हिन्दी सिनेमा की मशहुर अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है l इस घटना के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई हैl शशिकला ने कई कलाकारों के साथ मिलकर काम किया

फिल्म अभिनेत्री शशिकला ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड में शोक की लहर
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: हिन्दी सिनेमा की मशहुर अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है l इस घटना के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर फ़ैल गई हैl शशिकला ने कई कलाकारों के साथ मिलकर काम किया था उनकी कई फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद भी किया था। शशिकला के निधन पर बॉलीवुड के कई कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया हैl 



मुंबई स्थित अपने आवास पर 88 साल की शशिकला ने अंतिम सांस ली हैl इस घटना से फिल्म जगत में शोक की लहर है। शशिकला 100 से अधिक फिल्मों में नजर आ चुकी हैंl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका भी निभाई हैl फिल्म 'आरती' में  उनका नेगेटिव रोल लोगों ने खुब पसंद किया था। यह फिल्म 1962 में  रिलिज हुई थी। फिल्म में मीना कुमारी, अशोक कुमार और प्रदीप कुमार की अहम भूमिका थीl इसके अलावा वह खूबसूरत, अनुपमा, बादशाह, आई मिलन की बेला और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में शशिकला काम कर चुकी थीl उन्होंने कई अवार्ड भी जीते थे।



आरती फिल्म में उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्म फेयर अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म गुमराह के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया था। इसके अलावे उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। वहीं 2009 में वी शांताराम अवार्ड भी दिया गया थाl शशिकला को सपोर्टिंग रोल के लिए जाना जाता थाl उन्होंने विमल राय जैसे निर्देशक के साथ भी काम किया हैl वहीं शम्मी कपूर और साधना के साथ भी शशिकला नजर आ चुकी हैl उन्होंने कई टीवी सीरियल में भी काम किए जिसमें उनके रॉल को लोगों ने काफी पसंद भी किया।  जीना इसी का नाम है, अपनापन, दिल दे कर देखो, सोनपरी और परदेसी बाबू जैसे सिरियल शामिल हैं जो लोगों को आज भी याद है। उनके अचानक जाने से दर्शकों में भी मायूसी देखने को मिल रही है। वही बॉलीवुड में शोक की लहर देखी जा रही है।