ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के बाद अब गोविंदा भी निकले कोरोना पॉजिटिव

DESK: बॉलीवुड पर कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। और आज फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के बाद गोविंद

फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के बाद अब गोविंदा भी निकले कोरोना पॉजिटिव
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: बॉलीवुड पर कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। और आज फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के बाद गोविंदा भी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं। फिल्म एक्टर गोविंदा ने आज अपना कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गोविंदा होम क्वारनटीन में हैं जहां इलाज जारी है।


फिल्म अभिनेता गोविंदा के घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुछ सप्ताह पहले गोविंदा की पत्नी सुनीता भी कोरोना संक्रमित पाई गयी थी जिनकी रिपोर्ट पिछले सप्ताह ही निगेटिव आई थी। आज कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गोविंदा ने संपर्क में आए लोगों से कोरोना की टेस्ट कराने की अपील की है।


बॉलीवुड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का संक्रमण यहां तेजी से फैल रहा है। आज गोविंदा और अक्षय कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं वही इससे पहले रणवीर कपूर, संजय लीला भंसाली, आलिया भट्टा, कार्तिक आर्यन, आमिर खान, आर माधवन, परेश रावल, सतीश कौशिक समेत टीवी इंडस्ट्रीज की स्टार्स रुपाली गांगुली, सुधांशू पांडेय, राजन शाही, अमर उपाध्याय भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।