ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप को लगाई फटकार, कहा- लोगों की निजता की कीमत 3 ट्रिलियन से ज्यादा

DESK : सुप्रीम कोर्ट ने आज फेसबुक और व्हाट्सएप को फटकार लगाई है. व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर हो रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप को फटकार लगाते हुए कहा कि आपलोग य

सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप को लगाई फटकार, कहा- लोगों की निजता की कीमत 3 ट्रिलियन से ज्यादा
Anamika
2 मिनट

DESK : सुप्रीम कोर्ट ने आज फेसबुक और व्हाट्सएप को फटकार लगाई है. व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी पर हो रहे विवाद के बीच  सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और व्हाट्सएप को फटकार लगाते हुए कहा कि आपलोग यह लिखित में दें कि यूजर्स के मैसेज नहीं पढ़े जाते हैं. अब इस मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी.

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 'आप 2 या 3 ट्रिलियन की कंपनी होंगे. लेकिन लोग अपनी निजता की कीमत इससे ज़्यादा मानते हैं और उन्हें ऐसा मानने का हक है.'

बता दें कि फेसबुक और व्हाट्सएप को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसमें यह बताया गया था कि यूरोप और भारत के लिए अलग पैमाने अपनाए जा रहे हैं. भारत में डेटा प्रोटेक्शन कानून बनने वाला है, उसका इंतज़ार किए बिना पहले व्हाट्सऐप नई पॉलिसी ले आया है. इस मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि नागरिकों के निजी डेटा को सुरक्षित रखने और उसके गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए क्या वह कोई कानून बनाएगी? सरकार को इस पहलू पर जवाब देना है.