ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

सीधी हादसा: पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, घर में मचा कोहराम

DESK : सीधी सड़क हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है, यह हादसा लोगों से भुलाए नहीं भूला जा रहा है. इस हादसे में एक पति-पत्नी की भी मौत हो गई है. पत्नी को एग्जाम दिलाने जा

सीधी हादसा: पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार, घर में मचा कोहराम
Anamika
2 मिनट

DESK : सीधी सड़क हादसे में अब तक 51 लोगों की मौत हो गई है, यह हादसा लोगों से भुलाए नहीं भूला जा रहा है. इस हादसे में एक पति-पत्नी की भी मौत हो गई है. पत्नी को एग्जाम दिलाने जा रहे पति को कहां पता था कि वे अब कभी लौट कर घर वापस नहीं आएंगे. 

सीधी ज‍िले के शमी तहसील के गैवटा पंचायत मेंं देवरी निवासी 25 साल का  अजय पनिकाअपनी 23 साल की पत्नी तपस्या के साथ सीधी में रूम लेकर रहा करता था. आठ माह पहले ही तपस्या और अजय की शादी हुई थी.  हादसे वाले दिन अजय अपनी पत्नी तपस्या को एएनएम का पेपर दिलाने सीधी से सतना जा रहा था, तभी बीच में ही हुए इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. 

8 जून 2020 को दोनों ने साथ जीने मरने के वादे क‍िए थे और आठ माह के अंदर ही सबको रुलाते हुए  एक ही साथ दुनिया को अलविदा कह गए. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन  रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और शव की इंतजार में बैठे रहे. तपस्या का शव मंगलवार 3 बजे मिला और अजय का शव 5 बजे मिला.

 पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव को उनके गांव देवरी ले जाया गया, जहांबुधवार को दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. प्रथा के अनुसार दोनों को एक साथ मुखाग्नि दी गयी और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया.