ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦थाने में खड़ा जब्त ट्रक भी नहीं रहा सुरक्षित... चक्का खोलते 2 चोर गिरफ्तार, पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार

एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, चुनाव जीतने के बाद दूसरी मुलाकात, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह

MUMBAI: महाराष्ट्र के कार्यकारी सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने देवेंद्र फडणवीस उनके आवास पर पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह इनकी दूसरी मुलाकात है। इससे पहले एकनाथ शिंदे और फ

एकनाथ शिंदे से मिलने पहुंचे देवेंद्र फडणवीस, चुनाव जीतने के बाद दूसरी मुलाकात, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: महाराष्ट्र के कार्यकारी सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने देवेंद्र फडणवीस उनके आवास पर पहुंचे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद यह इनकी दूसरी मुलाकात है। इससे पहले एकनाथ शिंदे और फडणवीस की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। बता दें कि एकनाथ शिंदे की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। 


तबीयत ठीक होने के बाद वो 4 दिन बाद वापस मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा पहुंचे। शिंदे का हालचाल जानने के लिए फडणवीस बंगले पर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। फडणवीस ने शिंदे से पूछा कि अब आपकी तबीयत कैसी है। तब उन्होंने कहा कि अब सेहत बेहतर है।


बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम वैसे तो 23 नवंबर को ही आ गया था। रिजल्ट आए हुए 10 दिन से ज्यादा हो गये लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं हो पाया है। कल 4 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। वही अगले दिन 5 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह होगा। BJP विधायक दल की बैठक 4 दिसंबर की सुबह 10 बजे विधान भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। 


जिसमें मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होगा। वही अगले दिन 5 दिसंबर की शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा जिसमें मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। महायुति की तीनों पार्टियों के नेताओं ने आज मंगलवार को आजाद मैदान पहुंचे और शपथ ग्रहण की तैयारियों का जायजा लिया।

टैग्स