ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Earthquake: एकसाथ तीन देशों में डोली धरती, 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने दक्षिण एशिया को हिलाया; तिब्बत में अबतक 53 लोगों की मौत

7 जनवरी की सुबह भारत के साथ उसके पड़ोसी देशों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है.

earthquake
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Earthquake: मंगलवार को चीन के कंट्रोल वाले तिब्बत में आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने नेपाल, भारत, भूटान और बांग्लादेश सहित दक्षिण एशिया के कई हिस्सों को हिलाकर रख दिया। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के लोबुचे से लगभग 91 किमी दूर था। भूकंप ने तिब्बत में भारी तबाही मचाई है। अबतक 53 लोगों की मौत की खबर है  जबकि भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं।


तिब्बत में भूकंप के लगातार झटके महसूस किए गए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, शिजांग इलाके में 4.7 और 4.9 तीव्रता के दो और भूकंप आए। भारत में पूर्वोत्तरी राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर लोग भूकंप के दौरान के वीडियो साझा कर रहे हैं।


यूएसजीएस का अनुमान है कि इस भूकंप को लगभग 105 मिलियन लोगों ने महसूस किया होगा। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर होने के कारण बड़े पैमाने पर तबाही से बचा जा सका। नेपाल के लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके काफी तेज थे और लोग घरों से बाहर निकल आए।


चीनी अधिकारियों के अनुसार, तिब्बत के शिगात्से शहर में 6.8 तीव्रता का एक और भूकंप आया। यह क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। पिछले 5 वर्षों में शिगात्से के आसपास 3 या उससे अधिक तीव्रता वाले 29 भूकंप आ चुके हैं। बता दें कि नेपाल भूवैज्ञानिक रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है। 2015 में काठमांडू में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में हजारों लोगों की जान गई थी।