ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

नाबालिग से रेप के आरोप में पूर्व CM का PA गिरफ्तार, मीडिया से मुंह छिपाता कैमरे में हुआ कैद

RAIPUR: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का PA नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. महिला थाना पुलिस ने ओपी गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शादी क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

RAIPUR: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का PA नाबालिग से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. महिला थाना पुलिस ने ओपी गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शादी का झांसा देकर ओपी गुप्ता ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया है. 


आरोपों के मुताबिक पीए ने शादी का झांसा देकर लड़की के साथ कई बार रेप किया. बताया जा रहा है कि साल 2016 से 2018 के बीच कई बार उसके नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया. पीड़ित लड़की ने एक एनजीओ से इसकी शिकायत की, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि लड़की नाबालिग है, मजबूरी का फायदा उठाकर ओपी गुप्ता उसका यौन शोषण करता रहा. जांच के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. 


नाबालिग की शिकायत के बाद इस केस में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. वहीं इस मुद्दे पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का बयान सामने आया है. ओपी गुप्ता की गिरफ्तारी पर डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि उन्होंने पुलिस से तथ्यों की जानकारी मांगी है. बिना तथ्यों के कुछ कहा जाना संभव नहीं है. 



टैग्स