ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पत्नी ने देर से खोला दरवाजा...तो भड़क गये 'सिंघम', DSP पति ने बीवी पर चला दी गोली

MOHALI: पंजाब के मोहाली से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. पंजाब पुलिस में 'सिंघम' नाम से पॉप्यूलर डीएसपी अतुल सोनी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया गया है. डी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MOHALI: पंजाब के मोहाली से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. पंजाब पुलिस में 'सिंघम' नाम से पॉप्यूलर डीएसपी अतुल सोनी पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया गया है. डीएसपी अतुल सोनी ने छोटी सी बात पर अपनी ही पत्नी पर गोली चला दी. जिसके बाद डीएसपी की पत्नी थाने पहुंची और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया. 


बताया जा रहा है कि शनिवार को देर रात डीएसपी अतुल सोनी एक पार्टी से घर लौटे थे. घर पहुंचने के बाद अतुल ने डोर बेल बजाई. देर रात होने के कारण डीएसपी की पत्नी ने घर का दरवाजा देरी से खोला. जिसपर डीएसपी सोनी का गुस्सा भड़क गया. गुस्से से तमतमाए डीएसपी ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी. पति के हमले में पत्नी बाल-बाल बच गई.


डीएसपी अतुल सोनी ने अवैध रिवॉल्वर से अपनी पत्नी पर गोली चलाई. इस घटना के बाद डीएसपी की पत्नी मोहाली के थाना आठ फेस पहुंची और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पंजाब पुलिस को घटना में इस्तेमाल किये गये हथियार और कारतूस का खोल बरामद क लिया है. वहीं इस घटना के बाद से अतुल सोनी फरार हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

टैग्स