ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली सरकार का फैसला उपराज्यपाल ने बदला, सभी मरीजों का इलाज होगा

DELHI : दिल्ली के अस्पतालों में केवल स्थानीय लोगों का इलाज कराए जाने के फैसले पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने तत्काल रोक लगा दी है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में इलाज को लेकर एक आदेश जार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI : दिल्ली के अस्पतालों में केवल स्थानीय लोगों का इलाज कराए जाने के फैसले पर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने तत्काल रोक लगा दी है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में इलाज को लेकर एक आदेश जारी किया था जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया था कि केवल दिल्ली के लोगों का ही वहां के अस्पतालों में इलाज किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को अब उपराज्यपाल ने पलट दिया है।

दिल्ली सरकार का फैसला उपराज्यपाल ने बदला, सभी मरीजों का इलाज होगा

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के उस फैसले को खारिज करते हुए कहा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सभी मरीजों का इलाज पहले की तरह होता रहेगा। दिल्ली के बाहर से आने वाले मरीज और उनके परिवारों को यहां भी राहत मिलेगी। 

दिल्ली सरकार का फैसला उपराज्यपाल ने बदला, सभी मरीजों का इलाज होगा

उपराज्यपाल के इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है।  केजरीवाल के पुराने सहयोगी रहे कुमार विश्वास ने भी अनिल बैजल के इस कदम की सराहना की है।


वहीं अब एलजी के फैसले के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि LG साहिब के आदेश ने दिल्ली के लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और चुनौती पैदा कर दी है। देशभर से आने वाले लोगों के लिए करोना महामारी के दौरान इलाज का इंतज़ाम करना बड़ी चुनौती है।शायद भगवान की मर्ज़ी है कि हम पूरे देश के लोगों की सेवा करें।हम सबके इलाज का इंतज़ाम करने की कोशिश करेंगे।