ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

संसद में मोदी सरकार का ऐलान, देश में NRC लागू करने का फिलहाल नहीं है कोई प्लान

DELHI: देशभर में NRC-CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. संसद में मोदी सरकार की तरफ से ये ऐलान किया गया है कि फिलहाल देश में NRC लागू करने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: देशभर में NRC-CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. संसद में मोदी सरकार की तरफ से ये ऐलान किया गया है कि फिलहाल देश में NRC लागू करने का कोई प्लान नहीं है.


गृह मंत्रालय ने साफ किया है कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी (NRC) लाने का सरकार का फिलहाल कोई प्लान नहीं है. संसद में आधिकारिक रूप से गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने ये बयान जारी किया है. यह पहला मौका है जब संसद में आधिकारिक रूप से यह बात कही गई है कि देश में NRC लागू करने का सरकार का फिलहाल कोई प्लान नहीं है.


गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, 'अभी तक देशव्यापी एनआरसी को लेकर सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है, फिलहाल देश में NRC लागू करने का कोई प्लान नहीं है.'


टैग्स