ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म, PM मोदी ने जारी की सम्मान निधि की 15वीं किस्त

RANCHI: झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे पीएम मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी कर दी। इससे किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर होंगे।

देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म, PM मोदी ने जारी की सम्मान निधि की 15वीं किस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे पीएम मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी कर दी। इससे किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये ट्रांसफर होंगे। पूरे देश के आठ करोड़ किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित होगी। देशभर के किसान पिछले कुछ महीनों से सम्मान निधि की राशि का इंतजार कर रहे थे, आज उनका इंतजार खत्म हो गया है।


झारखंड के खूंटी में एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर पीएम मोदी ने बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 15वीं किश्त जारी की। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आर्थिक मदद पहुंचाना है। किसानों को उनकी कृषि और अन्य आकस्मिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से सहायता की जाती है। इस योजना के तहत करीब 18 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है।


केंद्र सरकार देश के करीब 8 करोड़ किसानों को इस योजना के तहत हर लाभार्थी किसान को हर साल 6 हजार रुपये तीन किस्तों में प्रदान करती है। योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना, किसानों के जीवन स्तर में सुधार करना और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना है।