ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

दिल्ली में दिवाली पूजा : सीएम केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ त्यागराज स्टेडियम पहुंचे

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिवाली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ल

दिल्ली में दिवाली पूजा : सीएम केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ त्यागराज स्टेडियम पहुंचे
Editor
2 मिनट

DELHI : देश की राजधानी दिल्ली में दिवाली की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में दिवाली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हैं। उनके अलावा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव भारद्वाज समेत अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खूबसूरत सजावट के बीच दिवाली पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे सीएम केजरीवाल का आज नया लुक देखने को मिला। 


आमतौर पर शर्ट पहनने वाले केजरीवाल आज कुर्ते-पजामे में नजर आए। उन्होंने एक दुपट्टा भी ले रखा था। केजरीवाल ने इस मौके पर दिल्ली वासियों और देशवासियों को दिवाली की बधाई दी है। केजरीवाल ने कहा है कि देश में सुख समृद्धि वापस आए महामारी से उबर कर हम एक बार फिर अर्थव्यवस्था को पटरी पर ला पाएं यही कामना है। 


डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ-साथ मंत्री गोपाल राय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की जाएगी। इस दीवाली पूजा कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भी किया जा रहा है।

टैग्स