ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली: प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग, एक की मौत, आग बुझाने में जुटी 35 दमकल की गाड़ियां

DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर देश की राजधानी नई दिल्ली से आ रही है, जहां एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई है. आज सुबह पटपड़गंज इलाके में भीषण आग लग गई है. औद्योगिक क्षेत्र स

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी ख़बर देश की राजधानी नई दिल्ली से आ रही है, जहां एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई है. आज सुबह पटपड़गंज इलाके में भीषण आग लग गई है. औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग में एक शख्स की मौत हो गई है.


आग इतनी भीषण है कि चंद पलों में ही ये पूरी तरह फैल गई. घटनास्थल पर 35 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है.


वहीं इस भीषण आग में प्रिंटिंग प्रेस के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के किराड़ी इलाके के इंदर एनक्लेव में एक घर में भीषण आग लग गई थी. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 8 दिसंबर को रानी झांसी इलाके की अनाज मंडी के एक गोदाम में आग लगने से 43 लोगों की मौत हुई थी.