ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

दिल्ली में लॉकडाउन पर आज होगा फैसला, केजरीवाल करेंगे एलजी के साथ मीटिंग

DELHI : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इसको लेकर आज फैसला हो सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल अनिल बैजल

दिल्ली में लॉकडाउन पर आज होगा फैसला, केजरीवाल करेंगे एलजी के साथ मीटिंग
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन लगेगा या नहीं इसको लेकर आज फैसला हो सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल दिल्ली में कोरोना महामारी की स्थिति पर चर्चा करेंगे। दिल्ली में बुधवार को सबसे ज्यादा 17282 नए मरीजों की पहचान हुई थी। 


कोरोना महामारी के कारण दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 104 लोगों की मौत हुई है। उपराज्यपाल के साथ होने वाली बैठक को लेकर अरविंद केजरीवाल के कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है। आज सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के साथ अरविंद केजरीवाल की बैठक के शुरू होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मुख्य सचिव और अन्य आला अधिकारियों के साथ 12 बजे से एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। 


अरविंद केजरीवाल लगातार दिल्ली के लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए अपील करते रहे हैं लेकिन दिल्ली सरकार की अपील का कोई असर फिलहाल लोगों पर होता नहीं दिख रहा है। कोरोना गाइडलाइन को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अभियान चला रखा है। इस दौरान लोगों की मास्क चेकिंग की जा रही है, उनका चालान भी काटा जा रहा है। बावजूद इसके दिल्ली में लोग सोशल डिस्टेंसिंग और बाकी सावधानियों को बरतते नहीं दिख रहे हैं। लोग ना तो नाइट कर्फ्यू का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के अंदर लॉकडाउन लगाने को लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

टैग्स