ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

दिल्ली में फिर आया भूकंप, एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार लगे झटके

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप का झटका महसूस किए गए हैं. एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बार भूंकप आया है. इस बार नांगलोई

दिल्ली में फिर आया भूकंप, एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार लगे झटके
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. दिल्ली में एक बार फिर से भूकंप का झटका महसूस किए गए हैं. एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बार भूंकप आया है. 

इस बार नांगलोई में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.  नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.3 रही. सुबह करीब 5 बजकर 2 मिनट पर भूकंप आया है. कोई नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. 

इससे पहले 17 दिसंबर को भी दिल्ली में भूकंप आया था. दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले लोगों ने झटके को महसूस किया था. उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी. 2 दिसंबर को भी सुबह सवेरे दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस हुए थे. उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी और भूकंप का केंद्र गाजियाबाद में था. अप्रैल के बाद दिल्ली एनसीआर में अब तक के लगभग 15 बार भूकंप के झटके आ चुके हैं. दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बार-बार भूकंप को लेकर वैज्ञानिकों की राय है कि इसके  पूरे एरिया में कहीं ना कहीं जरूर भौगोलिक बदलाव हुआ है. जिसका अध्ययन करने की जरूरत है. कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मानना है कि भूकंप कब और कितना ताकतवर आएगा इसे लेकर आकलन कर पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन भौगोलिक बदलाव का अध्ययन शुरू किया जा सकता है.