ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

दिल्ली AIIMS में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, मरीजों को बाहर निकाला गया

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां एम्स में भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है। अगलगी की जानकारी

दिल्ली AIIMS में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, मरीजों को बाहर निकाला गया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर देश की राजधानी दिल्ली से आ रही है, जहां एम्स में भीषण आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। एम्स के एंडोस्कोपी रूम में आग लग गई है। अगलगी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।


दरअसल, दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी रूम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां भर्ती मरीजो और स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। इस घटना के बाद एंडोस्कोपी रूम में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी थी वह एक स्टोर था और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी होते होते टल गई।


फायर ब्रिगेड कर्मियों के मुताबिक आग 12 बजे के आसपास लगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन की गाड़ियां वापस लौट गई हैं। एहतियात के तौर पर इस दौरानएम्स परिसर के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था।