ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मातम में बदली शादी की खुशियां: रस्मों के बीच अचानक गिरी दीवार, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

DESK: घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, इसी बीच ऐसी घटना हो गई कि शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घर में शादी की रस्में चल रहीं थी, इसी दौरान एक द

मातम में बदली शादी की खुशियां: रस्मों के बीच अचानक गिरी दीवार, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं, इसी बीच ऐसी घटना हो गई कि शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घर में शादी की रस्में चल रहीं थी, इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से उसमें कई महिलाएं दब गईं, इस हादसे में एक बच्चा समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। घटना उत्तर प्रदेश के मऊ की है।


जानकारी के मुताबिक, मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित स्कूल के पास एक दीवार बनाई गई थी। उसके ठीक बगल में स्थित घर में शादी की रस्में चल रही थीं, तभी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दीवार के मलबे में कई महिलाएं और बच्चे दब गए। 


आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में अबतक पांच लोगों की जान जा चुकी है जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।