ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

एक्ट्रेस के JNU जाने पर भड़की स्मृति ईरानी, कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी हैं दीपिका

DELHI: फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी भड़क गयी हैं. जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच दीपिका पादुकोण के पहुंच

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी भड़क गयी हैं. जेएनयू में प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच दीपिका पादुकोण के पहुंचने पर स्मृति ईरानी ने जोरदार हमला बोला है. स्मृति ईरानी ने कहा कि 'मैं जानना चाहती हूं कि आखिर वह राजनीतिक रूप से किससे जुड़ी हैं.'


गुस्साई स्मृति ईरानी ने कहा कि, 'जिसने भी यह खबर पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच दीपिका क्यों गईं'. स्मृति ने कहा, 'यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं. इतना हीं नहीं उन्होंने दीपिका पादुकोण पर कांग्रेस से ताल्लुक रखने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि, 'दीपिका ने 2011 में कहा था कि वह कांग्रेस को समर्थन देती हैं, जिन लोगों को उनके जेएनयू जाने से हैरानी है, वह इस बात को नहीं जानते हैं.'


आपको बता दें कि 5 जनवरी को जेएनयू में कुछ नकाबपोश हमलावरों ने यूनिवर्सिटी में घुसकर हमला किया था. हमलावरों ने छात्रों और टीचर्स को लाठी-डंडों से पीटा था. जिसके बाद जेएनयू में इसके खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू हो गया था. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी विवाद के बाद छात्रों का समर्थन करने के लिए दीपिका पादुकोण यूनिवर्सिटी पहुंची थी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया था.