ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

किसान आंदोलन : लाल किला हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 1 लाख का इनाम

DESK : दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक दीप सिद्धू को गिरफ्तार कर लिया है. 15 दिन से फरार चल रहे दीप सि

किसान आंदोलन : लाल किला हिंसा का आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 1 लाख  का इनाम
Anamika
2 मिनट

DESK : दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक दीप सिद्धू को  गिरफ्तार कर लिया है. 15 दिन से फरार चल रहे दीप सिद्धू को मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है. 

हालांकि अभी यह पुलिस ने कंफर्म नहीं किया हा कि दीप सिद्धू को कहां से गिरफ्तार  किया गया है. पुलिस ने इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है. पुलिस ने दीप सिद्धू  पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था.

बता दें कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में दीप सिद्धू को पुलिस ने आरोपी बनाते हुए उसके उपर  एक लाख का इनाम भी घोषित किया था. लेकिन दीप सिद्धू दिल्ली हिंसा के बाद से लापता हो गया था. 

लेकिन इन सबके बीच दीप सिद्धू की ओर से एक के बाद एक वीडियो संदेश जारी किए जा रहे थे. वहीं जांच के बाद  पुलिस ने बताया कि दीप सिद्धू वीडियो बनाता जरूर था, लेकिन उसे अपलोड उसकी बेहद करीबी महिला मित्र करती थी. ये महिला मित्र भारत से बाहर विदेश में बैठकर सोशल मीडिया पर वायरल करती थी.