ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

बाथरूम में खतरनाक गैस लीक होने से दो सगी बहनों की चली गई जान, दादा की पुण्यतिथि पर आई थीं घर

DESK: बाथरूम में खतरनाक गैस लीक होने के कारण दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है. 24 और 17 साल की बहनों की इस हादसे में जान चली गई है. ये मामला पाकिस्तान के पंजाब के दौलत नगर

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: बाथरूम में खतरनाक गैस लीक होने के कारण दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई है. 24 और 17 साल की बहनों की इस हादसे में जान चली गई है. ये मामला पाकिस्तान के पंजाब के दौलत नगर की है. दोनों बहनें ब्रिटेन की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि अपने दादा की पुण्यतिथि पर वो दोनों पाकिस्तान आई थीं, जहां दर्दनाक हादसे में दोनों की मौत हो गई.


ख़बरों के मुताबिक बाथरूम में गीजर से गैस लीक होने के कारण दोनों की मौत हो गई. रिश्तेदारों ने जब रूम खोला तब 24 साल की मारिया और 17 साल की नादिया फर्श पर गिरी मिली. लेकिन कुछ लोगों ने दोनों बहनों की मौत को संदेहास्पद बताया है. लेकिन लड़की के परिजनों ने इसे हादसा बताया है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों ने कहा है कि मारिया और नादिया की हत्या ऑनर किलिंग में हुई है. लेकिन दोनों बहनों के परिवारवालों ने ऑनर किलिंग की घटना से इनकार किया है. बताा जा रहा है कि ये घटना 12 जनवरी की ही है, लेकिन इंटरनेशनल मीडिया में ये ख़बर अब सामने आई हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.