ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

7 बच्चों और 7 नातियों वाली महिला का 22 साल के लड़के पर आया दिल, शादी रचाने पर अड़ी

AGRA: यूपी के आगरा से एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. 7 बच्चों और 7 नातियों वाली एक महिला का दिल 22 साल के लड़के पर आ गया है. लड़के के प्यार में महिला इतनी अंधी हो गई है कि पू

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AGRA: यूपी के आगरा से एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. 7 बच्चों और 7 नातियों वाली एक महिला का दिल 22 साल के लड़के पर आ गया है. लड़के के प्यार में महिला इतनी अंधी हो गई है कि पूरा परिवार छोड़कर वो उससे शादी रचाने पर अड़ गई है. परिवारवालों ने जब शादी करने से मना किया तो दोनों ने सुसाइड करके घर के लोगों को फंसाने की धमकी तक दे डाली.


दरअसल आगरा के एत्माद्दौला इलाके में रहने वाली 48 साल की महिला के चार बेटे और तीन बेटियां हैं. तीन बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है. महिला को पांच नाती और दो नातिन हैं. दो साल पहले महिला को पड़ोस में रहने वाले 22 साल के लड़के से प्यार हो गया. जिसके बाद दोनों शादी पर अड़ गये हैं. हद तो तब हो गई जब शादी का विरोध करने पर दोनों ने सुसाइड करके परिवारवालों को फंसाने की धमकी तक दे डाली.


जिसके बाद परेशान परिवार के लोगों ने पुलिस से मदद मांगी. महिला की इस हरकत से परेशान पति और बेटे, महिला और युवक को लेकर थाने पहुंच गए. आगरा के पुलिस थाने में कई घंटों तक इसे लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा चला. पुलिस ने शांतिभंग में युवक का चालान काट दिया और महिला को समझा-बुझाकर घर तो भेज दिया लेकिन अभी भी महिला 22 साल के युवक से शादी करने पर अड़ी है. वहीं इस अनोखी लव स्टोरी के चर्चे आसपास के इलाकों में भी खूब हो रहे हैं.