ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

कोरोना संकट के बीच PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, वैक्सीनेशन अभियान तेज करने पर हो रही चर्चा

DESK : भारत की कोरोना से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में कोरोना संकट के साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा होने की भी संभावना है.

कोरोना संकट के बीच PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, वैक्सीनेशन अभियान तेज करने पर हो रही चर्चा
First Bihar
2 मिनट

DESK : भारत की कोरोना से जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है. इस मीटिंग में कोरोना संकट के साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर भी चर्चा होने की भी संभावना है. सुबह 11 बजे से मीटिंग शुरू हो गई है और प्रधानमंत्री खुद इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में सरकार की तैयारी के बारे में भी पीएम को बताया जाएगा. इसके अलावा वैक्सीनेशन को लेकर भी मीटिंग में चर्चा हो सकती है.


बताया जा रहा है कि पीएम अधिकारियों से वैक्सीनेशन में तेजी लाने पर चर्चा कर सकते हैं.इस मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और नीति आयोग से जुड़े सीनियर अफसर शामिल होंगे. इसके अलावा शनिवार शाम को 5 बजे प्रधानमंत्री चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) पर भी मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में सरकार के सीनियर अफसर के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.


आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 14 मामले सामने आए और 3,876 लोगों की मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी. एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,754 की गिरावट दर्ज की गई है. यह इस साल एक्टिव केस में आंकड़ों में सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले 10 मई को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,490 की कमी हुई थी. देश के कई राज्यों में कोरोना से हालात में सुधार देखने को मिल रहे हैं.  

टैग्स