ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

कोरोना के कहर से राहत, बीते 24 घंटे में मिले 3.10 लाख नए मरीज, 3.62 लाख लोग ठीक भी हुए

DESK : देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थोड़ा कम होता नजर आ रहा है. नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जरी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ब

कोरोना के कहर से राहत, बीते 24 घंटे में मिले 3.10 लाख नए मरीज, 3.62 लाख लोग ठीक भी हुए
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थोड़ा कम होता नजर आ रहा है. नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जरी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. यह आंकड़ा बीते 25 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले 20 अप्रैल को 2 लाख 94 हजार 378 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी. 


हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. देश में शनिवार को कोरोना की वजह से 4,075 लोगों की जान गई. यह मई में छठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है. इसी बीच राहत की बात यह भी है कि कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी. इस तरह एक्टिव केसों की संख्या में 55,931 की कमी हुई. यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है. 


देश के अलग-अलग राज्यों में भी मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. बिहार में भी लॉकडाउन लगाने का काफी फ़ायदा हो रहा है. सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के कारण कोरोना की चेन टूटी है. कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है. शनिवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 7 हजार 336 पॉजिटिव केस ही मिले हैं. जबकि आज एक बार फिर से लगभग दोगुने मरीज कोरोना से ठीक भी हुए.

टैग्स